Ramayana Box Office Collection Day 17: शनिवार को 'रामायण' पर बरसी कृपा, 1600 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Ramayana Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की "रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। 17 दिनों में मूवी ने 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Ramayana Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की "रामायण' का डंका दुनियाभर में गूंज रहा है। रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई जारी रखी है। वहीं रणबीर कपूर, सई पल्लवी और यश की ये फिल्म दर्शकों को खूब मोहित कर रही है। आए दिन 'रामायण' ताबड़तोड़ कलेक्शन करती नजर आती है। खास बात तो यह है कि मूवी ने अपनी शानदार कमाई से एक बार फिर से कई दूसरी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिला दिया है। 'रामायण' ने 17वें दिन धाकड़ कलेक्शन करते हुए 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे देख कहा जा सकता है कि शनिवार को रणबीर कपूर की 'रामायण' पर लक्ष्मी की कृपा बनी रही। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की Ramayana देखने के लिए बेताब हैं 'हनुमान अंश' डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, बजट पर दिया रिएक्शन

Ramayana ने 17वें दिन पार किया 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'रामायण' ने बीते शनिवार को धमाकेदार कलेक्शन किया। फिल्म को भारत में 15,851 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। ऐसे में मूवी ने 27.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसमें जहां हिंदी भाषा में मूवी ने 20.25 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं मलयालम भाषा में 2.75 करोड़, तमिल में 2 करोड़, कन्नड़ में 1.65 करोड़ और तेलुगू में 75 लाख रुपये की जबरदस्त कमाई की। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1083.70 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: एक फिल्म, दो सीक्वल और दो हीरो! ऋषभ शेट्टी की 'जय हनुमान' के बीच HanuMan 2 का ऐलान

End of Feed