Raid 2 Box Office: 27वें दिन अजय देवगन स्टारर के कलेक्शन में आया उछाल, आंकड़े देख खुश हुए मेकर्स

Raid 2 Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' (Raid 2) हर दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। बीते 2 हफ्तों में कोई बड़ी रिलीज ना होने की वजह से 'रेड 2' को भरपूर फायदा मिला है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना रहा है।

Raid 2 Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) 1 मई के दिन से ही चर्चा में बनी हुई है। 'रेड 2' को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिए हुए 27 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से अजय देवगन की 'रेड 2' को भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार कमाई करने में सफल रही है। अब अगर मंगलवार के कलेक्शन की बात की जाए तो इतने अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज कराई है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में धमाकेदार एंट्री लेगी।

Ajay Devgn's Raid 2 Box Office

27वें दिन 'रेड 2' ने दर्ज कराई शानदार ग्रोथ

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' में 27वें दिन यानी मंगलवार को 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को 'रेड 2' ने केवल 75 लाख रुपये कमाए थे। अब तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 163.70 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। इस मूवी को बनाने में मेकर्स के 120 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। कई मूवीज से क्लैश होने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।

End of Feed