Allu Arjun's Pushpa 2 Box office Collection Day 11: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) ने दुनिया भर में कोहराम मचाया हुआ है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ऑडियंस की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है। 11 दिनों के अंदर ही इस मूवी ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से एक कदम दूर रह गई है।
1300 करोड़ी नहीं बन अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'
प्रोडक्शन बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म 'पुष्पा 2' के पोस्टर इसके ऑफिशियल आंकड़े भी साझा किए हैं। प्रोडक्शन हाउस ने X अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, '2024 में भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 10 दिनों में दुनिया भर में इसने 1292 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।' इस फिल्म ने एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' और यश की 'केजीएफ 2' को दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर मात दे दी है। 'आरआरआर' ने 1230 करोड़ रुपये का कलेक्शन था तो 'केजीएफ 2' ने 1215 करोड़ रुपये कमाए थे।
'पुष्पा 2: द रूल' में अल्लू अर्जुन के साथ फहाद फासिल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। बड़े पर दोनों की टक्कर फैन्स को खूब पसंद आई है। निर्माताओं की फिल्म की कमाई देखते हुए पूरी उम्मीद है कि इसका दुनिया भर में लाइफटाइम कलेक्शन 2000 करोड़ रुपये के लगभग रहेगा।
