Mohanlal's Drishyam 3 Worldwide Box office: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को निर्माताओं ने 21 मई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' को खूब पसंद किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी ने कमाई के मामले में मेकर्स की झोली पैसों से भर दी है। मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने केवल 58 घंटों के अंदर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना ली है। तो चलिए देखते हैं यह फिल्म कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: 'HJTIHH' का ट्रेलर देख कृति सेनॉन ने की तारीफ, डेविड धवन के लिए कही ये बात)
100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3' (Pic Credit: Instagram)
100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम3'
'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के लेखक और डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने सोशल मीडिया पर फैन्स का शुक्रिया अदा किया। इस फ्रेंचाइजी से जीतू जोसेफ पिछले 13 सालों से जुड़े हुए हैं। 'दृश्यम 3' का निर्देशन भी जीतू जोसेफ ने ही किया है। सोशल मीडिया पर एक 'दृश्यम 3' के 100 करोड़ी होने की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस कहानी के प्रति आपका प्यार, समर्थन और विश्वास हमें हर दिन विनम्र बनाता है।' उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए बताया कि 'दृश्यम 3' ने 58 घंटों में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। (इसे भी पढ़ें: Ravi Kishan ने आमिर खान की '3 इडियट्स'-'दंगल' से की Ram Charan स्टारर Peddi की तुलना, कही ये बात)
मोहनलाल की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म बनी 'दृश्यम 3'
Sacnilk के अनुसार मोहनलाल की 'दृश्यम 3' दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली दूसरी सबसे तेज मलयालम फिल्म बन गई है। पहली फिल्म मोहनलाल की 'L2: Empuraan' थी, जिसने 2 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे। मोहनलाल के अलावा 'दृश्यम 3' में मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, सिद्दीकी, मुरली गोपी, बीजू मेनन, आशा शरथ, वीना नंदकुमार और शांति मायादेवी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सभी की एक्टिंग ने दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।
