Main Vaapas Aaunga Box Office Day 14: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस मूवी की बॉक्स ऑफिस पर जर्नी उतार-चढ़ाव भरी रही है। पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिलने के बाद दूसरे वीके में इसने खूब दम दिखाया। 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने धीमी शुरुआत के साथ-साथ कड़े कॉम्पिटिशन का भी सामना किया है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने 14 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये का बिजनेस कर लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'भूत बंगला' के सामने एक हफ्ते में घुटने टेक गई 'कॉकटेल 2', एक हफ्ते में किया सरेंडर!)
'मैं वापस आऊंगा' की इतनी हुई कमाई (Pic Credit: Instagram)
14 दिनों में इतना हुआ 'मैं वापस आऊंगा' का कलेक्शन
दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक 14वें दिन इतने 2.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। दूसरे हफ्ते के खत्म होते-होते फिल्म की बॉक्स ऑफिस स्थिति काफी अच्छी दिख रही है। भारत और विदेश दोनों जगहों पर कमाई अच्छी रही है। 14 दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 34.75 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी अक्षय कुमार की फिल्म, जानिए यहां)
दर्शकों को खूब पसंद आई 'मैं वापस आऊंगा'
दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को दर्शकों ने बड़े परदे पर देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है। इस मूवी की कहानी इमोशनल कर देने वाली है। दर्शकों की अच्छी राय और तारीफों के कारण फिल्म ने विश्व स्तर पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म के लिए बड़ी सफलता से कम नहीं है।
