बॉक्स ऑफिस

Jaat Box Office Day 15: केसरी 2 ने दूसरे हफ्ते में रोकी सनी देओल की रफ्तार, देखें आंकड़े

Jaat Box Office Day 15: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की जाट (Jaat Movie) ने सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। बीते दो हफ्तो में जाट ने शानदार आंकड़े दर्ज कराए हैं लेकिन पिछले 2-3 दिनों से इसकी कमाई थमी-थमी नजर आ रही है। फिल्म ने 15वें दिन केवल 1.38 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ इसकी कुल कमाई 81.75 करोड़ रुपये हो गई है।

Image

Jaat Box Office Day 15

Jaat Box Office Day 15: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जख्मी शेर सनी देओल की नई एक्शन एंटरटेनर जाट सिनेमाघरों में 15 दिन का सफर पूरा कर चुकी है। फिल्म जाट ने 15वें दिन 1.38 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ इसने 80 करोड़ का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है। 15 दिनों के बाद फिल्म जाट की कुल कमाई 81.75 करोड़ रुपये के पार निकल चुकी है। जाट जिस रफ्तार से इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, उसे देखकर ट्रेड पंडित अंदाजा लगा रहे हैं कि ये आराम से 90 करोड़ की कमाई पूरी कर लेगी।

केसरी 2 की वजह से बिगड़ा सनी देओल की जाट का गेम

अभिनेता सनी देओल की जाट ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई की थी, जिसे देखने के बाद ट्रेड पंडित मान रहे थे कि ये आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी लेकिन अगले ही हफ्ते अक्षय कुमार की केसरी 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और जाट की रफ्तार घटती चली गई। केसरी 2 की कहानी जलियावाला बाग पर आधारित थी, जिस कारण नॉर्थ इंडिया के सिनेमाप्रेमी थोड़े कन्फ्यूज हो गए और जाट की कमाई पर निगेटिव असर पड़ा।

गदर 2 की तरह ब्लॉकबस्टर साबित नहीं हुई सनी देओल की जाट

सनी पाजी की पिछली रिलीज मूवी गदर 2 सिनेमाघरों में शानदार कारोबार करने में कामयाब रही थी। गदर 2 ने अपने खाते में 500 करोड़ रुपये जोड़े थे लेकिन जाट ये कारनामा नहीं दोहरा पायी है। फिल्म जाट 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में थक गई है। केसरी 2 की वजह से ये 100 करोड़ी नहीं हो पाएगी। हालांकि जाट की अच्छी कमाई ने साबित कर दिया है कि सनी देओल की लाहौर 1947 और बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में तबाही मचा सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article