'Jaat' box office collection: सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह की 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद थी कि सनी देओल की फिल्म गदर जितनी कमाई करेगी, लेकिन ये फिल्म गदर जिनती कमाई नहीं कर पाई। आइए जानते है कि जाट ने 12वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
जाट ने 9.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। फिल्म ने गुरुवार तक यानी 1 हफ्ते में लगभग 61.75 करोड़ रुपये कमाए। अब 9वें दिन यानी गुड फ्राइडे को फिल्म ने लगभग 4 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार को अक्षय कुमार की 'केसरी 2' भी रिलीज हुई जिसने 'जाट' को कड़ी टक्कर दी। वही केसरी 2 की पहले दिन की कमाई 7.5 करोड़ रुपये हुई क्योंकि वर्ड ऑफ माउथ के जरिए अच्छी ग्रोथ देखी गई। सैकनिल्क के रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शनिवार को लगभग 3.75 करोड़ रुपये और रविवार को 5.15 करोड़ रुपये कमाए है। जाट की अभी कुल कमाई 74.55 करोड़ हो गई है।
कब पार होगा 100 करोड़ का आकड़ा
अब देखना होगा कि 'जाट' आखिरकार 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा कब पार कर पाएगी। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, यह अपने तीसरे वीकेंड के अंत तक यह आंकड़ा पार कर सकती है।
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'जाट' में सनी देओल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं रेजिना कसांड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, संयमी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे सितारे भी फिल्म का बिस्सा बने हुए हैं।
