Ikkis Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) 1 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 5 दिन हो गए हैं। शुरुआती वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद अब 'इक्कीस' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। खास बात यह है कि इन 5 दिनों में धर्मेंद्र (Dharmendra) और अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) की फिल्म 'इक्कीस' ने फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की वॉर ड्रामा '120 बहादुर' (120 Bahadur) के कलेक्शन को मात दे दी है। तो चलिए देखते हैं फिल्म 'इक्कीस' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Pic Credit: IMDb
'120 बहादुर' को चटाई 'इक्कीस' ने धूल
Sacnilk के अनुसार धर्मेंद्र (Dharmendra) और अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) की फिल्म 'इक्कीस' ने अब तक लगभग 21.50 करोड़ की कमाई कर ली है। इन रिपोर्ट्स पर अगर विश्वास किया जाए तो फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़, दूसरे दिन 3.5 करोड़, तीसरे दिन 4.65 करोड़ और चौथे दिन 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब जो ट्रैकिंग वेबसाइट द्वारा अनुमानित आंकड़े साझा किए गये हैं उनके मुताबिक पहले सोमवार को भारत में 'इक्कीस' ने 1.35 करोड़ की कमाई की है। 'इक्कीस' ने फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' को धूल चटा दी है। बता दें इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने फिल्म 'इक्कीस' में अरुण खेतरपाल का किरदार निभाया है। लोगों को फिल्म 'इक्कीस' पसंद आई है और हरकोई इसे देखने के बाद तारीफ कर रहा है। यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। इस मूवी की रिलीज से पहले उनका मुंबई में उम्र संबंधी बीमारी के चलते निधन हो गया। फिल्म में जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
