Hanuman Ansh Box office: दुनिया भर में गूंज उठा 'हनुमान अंश' का नाम, 400 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Hanuman Ansh Box Office Collection: शोभिनव सत्या की फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इसने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Hanuman Ansh Box Office Collection: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में 7 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। इस मूवी की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भले ही धीमी रही लेकिन बाद में इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी, जो कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अपने आठवें वीकेंड में भी शानदार प्रदर्शन किया। दिलचस्प बात यह है कि 'हनुमान अंश' ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं 'हनुमान अंश' अब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप-50 की लिस्ट में भी शामिल हो गई है। आइए देखें इस मूवी ने अब तक कितने रुपये कमा लिए हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Suriya के साथ होगी SS Rajamouli की नई फिल्म !! 'Varanasi' डायरेक्टर ने दिया रिएक्शन)

Hanuman Ansh Box office

'हनुमान अंश' ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

400 करोड़ रुपये के क्लब में हुई शामिल 'हनुमान अंश'

'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 52 दिन हो गए हैं। इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 307 करोड़ नेट कमाई कर ली है। इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 362 करोड़ बताया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'हनुमान अंश' का का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 402 करोड़ तक पहुंच गया है। बीते रविवार को फिल्म ने 9 करोड़ का कलेक्शन किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day OTT Release Date: जानिए कब और कहां रिलीज होगी टॉम हॉलैंड की फिल्म, जानिए यहां)

कई फिल्मों के तोड़ दिए रिकॉर्ड

आठवें वीकेंड में 'हनुमान अंश' ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने रविवार को 'कृष 3' (393 करोड़ रुपये) और 'चेन्नई एक्सप्रेस' (392 करोड़ रुपये) के आंकड़ों को पार किया। इसके बाद फिल्म ने '3 इडियट्स' (400 करोड़ रुपये) और 'कांतारा' (401 करोड़ रुपये) के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। इस तरह ‘हनुमान अंश’ अब भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना चुकी है।

End of Feed