Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Day 5: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) 5 जून को मेकर्स द्वारा दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 5 दिन हो गए हैं। रविवार के बाद सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी। अच्छी बात यह है कि मंगलवार के दिन वरुण धवन स्टारर की कमाई स्थिर रही है। तो चलिए देखते हैं इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने 5 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: आइटम सॉन्ग कर करोड़ों बटोर ले गईं ये 6 हसीनाएं, मुंह ताकती रह गईं लीड एक्ट्रेसेस)
5 दिनों में इतनी रही 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई (Pic Credit: Instagram)
5वें दिन स्थिर रही 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने सोमवार को 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। मंगलवार को भी यह कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपये ही रहा है। 5वें दिन 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई में कोई गिरावट देखने को नहीं मिली है। भारत में यह मूवी अब तक 31 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह कलेक्शन 46.42 करोड़ रुपये रहा है। बीते दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17% की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: OTT पर छा जाने के लिए तैयार हैं Katrina Kaif, जल्द करेंगी कमबैक)
डेविड धवन के निर्देशन में बनी वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। इसके बावजूद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
'है जवानी तो इश्क होना है' को 'पेड्डी' से मिल रही है कड़ी टक्कर
वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला राम चरण और जान्हवी कपूर की पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्डी' से हुआ था। बुची बाबू सना की डायरेक्ट की गई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। फिल्म में जान्हवी के किरदार को दिखाए जाने के तरीके को लेकर दर्शकों की नाराजगी के बावजूद यह दुनियर भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही है।
