Peddi box office Day 5: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) का ओपनिंग वीकेंड बेहद शानदार रहा है। इस मूवी ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन से लेकर रविवार तक 'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद इसकी घरेलू कमाई 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी लेकिन 'पेद्दी' की रफ्तार में सोमवार को उम्मीद के मुताबिक थोड़ी कमी आई है। यह फिल्म 5 दिनों में 200 करोड़ी होने से चूक गई है। आइए देखें 'पेड्डी' ने 5वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: अनिल कपूर के बेटे ने छोड़ दी एक्टिंग !! वायरल खबरों पर Harsh Varrdhan Kapoor ने किया रिएक्ट)
200 करोड़ी नहीं बन पाई फिल्म 'पेड्डी'
Sacnilk द्वारा साझा की गई ट्रेड रिपोर्ट में मुताबिक राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' ने भारत में पांचवें दिन लगभग 12.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि यह आंकड़ा वीकेंड की कमाई के मुकाबले काफी कम है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 169.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। आइए 'पेड्डी' के 5 दिनों के कलेक्शन पर डालें एक नजर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bandar Box office Day 4: बॉबी देओल स्टारर का हुआ बुरा हाल, निराशाजनक रही कमाई)
दिन 0 (पेड प्रीमियर): 18.50 करोड़
दिन 1: 51.00 करोड़
दिन 2: 26.90 करोड़
दिन 3: 28.85 करोड़
दिन 4: 31.90 करोड़
दिन 5: 12.05 करोड़

Peddi
पहले दिन 'पेड्डी' ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया था पार
बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। इस मूवी में शिवराजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म को बनाने में 350 करोड़ रुपये खर्च किए थे। दिलचस्प बात यह है कि इसने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 112 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की थी।
