Drishyam 3: The Conclusion Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3 The Conclusion) बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 2 अक्टूबर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने अपना सफल एक हफ्ता पूरा कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह मूवी वीकडेज में भी लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही है। अब यह मूवी जल्द ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है। आइए देखते हैं कि यह मूवी एक हफ्ते में कितने करोड़ रुपये कमा चुकी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar को याद कर भावुक हुए Anil Kapoor, बोले 'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...')
एक हफ्ते में 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)
इतनी हुई हफ्ते भर में 'दृश्यम 3' की कमाई
Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3 The Conclusion) ने 7वें दिन यानी गुरुवार को 11 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस मूवी ने फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 241.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'दृश्यम 3' की नजर अब 300 करोड़ रुपये के आंकड़े पर टिकी है। मजबूत ओपनिंग और वीकडेज में अच्छी पकड़ के चलते फिल्म फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी हिट बनने की दौड़ में आगे बढ़ रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के 'Evil Dead' बयान से मचा बवाल, AICWA ने लगाई फटकार)
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में श्रिया सरन, तब्बू, रजत कपूर और कमलेश सावंत भी शामिल हैं। इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है।
