Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: मोहनलाल स्टारर ने दर्ज कराई 47% की गिरावट, कमाई रही इतने करोड़

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' के 5वें दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए देखने फिल्म की टोटल कमाई कितनी हो गई है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) 21 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फैमिली ड्रामा पर ओपनिंग वीकेंड में दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असली परीक्षा तो सोमवार को शुरू हुई। हैरानी की बात यह है कि 25 मई यानी अपने पहले सोमवार को 'दृश्यम 3' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। रविवार की तुलना में सोमवार का कलेक्शन लगभग आधा हो गया है। तो चलिए देखते हैं मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए हैं। (इसे भी पढ़े: अपनी उम्र से बड़े एक्टर की मां का किरदार निभा चुकी हैं ये हसीनाएं, जीत लिया था दर्शकों का दिल)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5

दृश्यम 3 के कलेक्शन में आई गिरावट (Pic Credit: Instagram)

सोमवार को 'दृश्यम 3' ने दर्ज कराई भारी गिरावट

Sacnilk द्वारा साझा किए गए शुरुआती अनुमानों के मुताबिक मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने 5वें दिन 7.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सोमवार को इस मूवी ने सिनेमाघरों में केवल 34.5 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई। रविवार की तुलना में यह बहुत कम है, जो 51.8% थी। इन 5 दिनों के अंदर 'दृश्यम 3' ने भारत में अब तक 61.80 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। देशभर में यह मूवी 71.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने में कामयाब रही है। दिलचस्प बात यह है कि 'दृश्यम 3' विदेशी बाजार में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इसने 78.40 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। मोहनलाल स्टारर ने दुनिया भर में 150.14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। (इसे भी पढ़ें: मोहनलाल की 'Drishyam 3' ने 58 घंटों में कमाए 100 करोड़, खुशी से झूम उठे डायरेक्टर Jeethu Joseph)

25 मई यानी सोमवार को मोहनलाल की 'दृश्यम 3' के कलेक्शन में 46.90 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। रविवार को इस मूवी ने भारत में 13.85 करोड़ रुपये कमाए थे। यह मूवी कन्नड़ वर्जन से 10 लाख रुपये, तमिल वर्जन से 25 लाख रुपये और तेलुगु वर्जन से 55 लाख रुपये कमाने में सफल रही है। मलयालम वर्जन ने सोमवार को 6.45 करोड़ रुपये कमाए। यह मूवी भले ही बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है लेकिन आने वाले दिनों में 'दृश्यम 3' को कमाई करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed