Do Aur Do Pyaar Box office collection Day 1: विद्या बालन (Vidya Balan) और इलियाना डी'क्रूज (
विद्या बालन (Vidya Balan) और इलियाना डी'क्रूज (Ileana D'Cruz) की फिल्म 'दो और दो प्यार' (Do Aur Do Pyaar) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। निर्माताओं को उम्मीद थी कि ये फिल्म पहले दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार और रविवार के दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
कई ट्रेड रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि आईपीएल होने की वजह से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'दो और दो प्यार' ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं। इसके बाद फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई नहीं कर पाई है। शीर्षा गुहा ठाकुरता ने इस फिल्म का निर्देशन कर डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। हंसल मेहता, ताहिरा कश्यप, शकुन बत्रा, राहुल ढोलकिया और शोनाली बोस को यह फिल्म पसंद आई है।
