Dhurandhar Advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की अपकमिंग स्पाई एक्शन थ्रिलर मूवी 'धुरंधर' को देखने के लिए लोगों के अंदर अलग ही हाइप नजर आ रही है। हर गुजरते दिन के साथ रणवीर सिंह के फैन्स 'धुरंधर' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अलावा आर. माधवन, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। साल 2025 में रिलीज होने वाली 'धुरंधर' (Dhurandhar) सबसे बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड रिलीज में से एक है। इस मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने इस मूवी के प्रीमियम टिकट के प्राइस में बढ़ोतरी की है।
Pic Credit: Instagram/Ranveer Singh
इतने बढ़े 'धुरंधर' के प्रीमियम टिकट्स के प्राइस
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को एकदम तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिस्पांस मिला था। दिलचस्प बात यह है कि एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक्शन थ्रिलर के प्रीमियम टिकटों की कीमत 2,000 रुपये से ज्यादा रखी गई है। BookMyShow के अनुसार मैसन आईनॉक्स: जियो वर्ल्ड प्लाजा, बीकेसी, मुंबई में शो का सबसे महंगा टिकट 2,020 रुपये का है, जिसमें 70 रुपये का सुविधा शुल्क जुड़ी हुई है। अहम बात यह है कि इन टिकट्स में खाने-पीने का खर्च शामिल नहीं है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'धुरंधर' में राकेश बेदी, नवीन कौशिक और मानव गोहिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने 'धुरंधर' को 2 पार्ट्स में रिलीज का निर्णय लिया है। 'धुरंधर' का सेकंड पार्ट अगले साल रिलीज किया जा सकता है। 'धुरंधर' का रनटाइम 3.5 घंटे है। यह हाल के दिनों में बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में से एक होने वाली है। इस मूवी को लोकेश धर और ज्योति देशपांडे के बैनर तले बी62 स्टूडियो और जियो स्टूडियो के अंतर्गत बनाया गया है।
