Dhurandahr 2 beats Border 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है। फिल्म धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स इस बात की गवाही दे रही हैं कि धुरंधर से अगर कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड छूट गए थे तो इसका सीक्वल इन्हें तोड़ने के लिए आ रहा है। अगर बात करें धुरंधर 2 द्वारा बनाए गए ताजा रिकॉर्ड की तो मूवी ने 2026 की बिगेस्ट हिट्स में से एक बॉर्डर 2 को धूल चटा दी है और एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धुरंधर 2 ने ये रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग के मामले में बनाया है, जो अब तक बॉर्डर 2 के नाम था। (इसे भी पढ़ें: करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, जल्द शुरू होगी शूटिंग)
Image Source: TNN
Dhurandhar 2 ने दर्ज कराई 2026 की बिगेस्ट एडवांस बुकिंग
धुरंधर 2 को लेकर सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इसने एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक 14.62 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अभी धुरंधर 2 को रिलीज होने में 2.5 दिन बाकी है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि ये एडवांस बुकिंग के जरिए 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, जो अपने आपमें बड़ी बात है। इसके दूसरी तरफ इस साल रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग के जरिए 12.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। (इसे भी पढ़ें: Ramayana: 'कुंभकर्ण' के किरदार में नजर आएगा पंचायत' फेम ये एक्टर, नाम जानकर झूम उठेंगे फैन्स)
धुरंधर 2 जल्द ही चटा देगी प्रभास की द राजा साब को धूल
ट्रेड के गलियारों में चल रही बातों की मानें तो धुरंधर 2 जल्द ही प्रभास की द राजा साब को भी पछाड़ देगी। द राजा साब एक पैन इंडिया मूवी थी, जिसने एडवांस बुकिंग के जरिए पूरे देश में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। माना जा रहा है कि धुरंधर 2 जल्द ही इस आंकड़े को भी पार कर लेगी और देश में एडवांस बुकिंग के जरिए सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाली मूवी बन जाएगी।
