Dhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह स्टारर के बिके 2 लाख टिकट्स, तोड़ेगी 'दे कॉल हिम ओजी' का रिकॉर्ड!

Dhurandhar 2 Advance Bookings: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को रिलीज होने में एक हफ्ते का समय रह गया है। एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो बॉक्स ऑफिस पर यह पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग लेने वाली है। 'धुरंधर 2' अब 'दे कॉल हिम ओजी' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Dhurandhar 2 Advance Bookings: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को देखने की बेताबी दर्शकों के अंदर दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खास बात यह है कि भारत के साथ-साथ विदेशों में 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग लगातार जबरदस्त हो रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह को जसप्रीत सिंह रंगी के मुख्य किरदार में देखा जाएगा। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर 2' के टॉप नेशनल मल्टीप्लेक्स में पेड प्रीव्यू के लिए करीब दो लाख टिकट्स बिक चुके हैं। यह बुकिंग हर घंटे के साथ बढ़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पेड प्रीमियर के मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ सकती है। उम्मीद की जा रही है कि 'धुरंधर 2' पवन कल्याण की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी।

Dhruandhar 2 Beat They Call Him OG

Pic Credit: IMDb

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 10 मार्च को रात 11 बजे तक पीवीआर, आईएनओएक्स और सिनेपोलिस सहित देश के अहम सिनेमाघरों में पेड प्रीव्यू के लिए लगभग 19 लाख टिकट बेचे। वहीं दूसरी ओर 11 मार्च की सुबह यह आंकड़ा 2 लाख टिकट्स के पार पहुंच चुका है। इस मूवी का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'धुरंधर 2' आने वाले दिनों में फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं? (इसे भी पढ़ें: 1989 में आई 3 घंटे 12 मिनट की फिल्म से 'सुपरस्टार' बने सलमान खान, हीरोइन ने छोड़ी एक्टिंग)

End of Feed