Dhamaal 4 Advance Booking: टिकिट खिड़की पर कछुए की चाल चल रहे Ajay Devgn, बेचे सिर्फ 8,000 टिकिट

अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो 'धमाल 4' ने अब तक टिकिट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है और केवल 8 हजार टिकिट ही बेचे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है 'धमाल 4'
  • 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग आंकड़े आए सामने
  • सिर्फ 8 हजार टिकिट बेच पायी है 'धमाल 4'

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'धमाल 4' को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है। इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई सारे धुरंधर दिखाई देंगे, जिन्होंने सालों-साल दर्शकों का मनोरंजन किया है। ऐसे में 'धमाल 4' से धांसू कमाई की उम्मीद करना लाजमी है लेकिन क्या ये फिल्म सिनेमाघरों में वो धमाल मचा पाएगी, जिसकी उम्मीद इससे की जा रही है? अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग उतनी शानदार नहीं है, जितनी उम्मीद की जा रही है। ऐसे में 'धमाल 4' से बहुत अच्छे आंकड़ों की उम्मीद करना बेईमानी होगा। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Anshula Kapoor के वेडिंग रिस्पेशन में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा, वायरल हुआ वीडियो

Dhamaal 4 Advance Booking: टिकिट खिड़की पर कछुए की चाल चल रहे Ajay Devgn, बेचे सिर्फ 8,000 टिकिट

Dhamaal 4 Advance Booking: टिकिट खिड़की पर कछुए की चाल चल रहे Ajay Devgn, बेचे सिर्फ 8,000 टिकिट

Dhamaal 4 नहीं दिखा पा रही है टिकिट विंडो पर कुछ खास कमाल

ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, अंजलि और संजय मिश्रा स्टारर फिल्म 'धमाल 4' टिकिट विंडो पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से 8 जुलाई की रात 10 बजे तक केवल 8 हजार टिकिट ही बेचे हैं। फिल्म ने ये बुकिंग देश की टॉप नेशनल चेन्स पीवीआर आइनॉक्स और सिनेपोलिस में दर्ज कराई है। 'धमाल 4' को रिलीज होने में अब भी एक दिन बाकी है। ट्रेड पंडित अंदाजा लगा रहे हैं कि ये तब तक लगभग 30 हजार टिकिट बेच देगी। भले ही ये आंकड़ा बड़ा नजर आ रहा होगा लेकिन धमाल जैसी फ्रेंचाइजी के लिए ये नम्बर संतोषजनक नहीं है। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना पर खौल उठा Sonu Sood का खून, लिखा- 'मेरा दिल टूट गया'

End of Feed