शाहिद कपूर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कुछ खास कमाल की नहीं है। उनकी फिल्मों की तो जमकर तारीफ होती है लेकिन उनकी कमाई कुछ खास नहीं रहती है। कबीर सिंह को छोड़ दिया जाए तो सालों लम्बे करियर में उन्होंने एक भी फिल्म क्लीन हिट नहीं दी है। जल्द ही वो अपनी नई मूवी कॉकटेल 2 लेकर आ रहे हैं, जिसका प्रमोशन जोरदार अंदाज में हो रहा है क्या कॉकटेल 2 शाहिद कपूर की किस्मत बदल पाएगी? अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत लेने के लिए तैयार है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर भी पढ़ें: 2 हिस्सों में बनेगी Rishabh Shetty की The Pride Of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj, 500 करोड़ होगा बजट
क्या Shahid Kapoor की किस्मत बदल पाएगी Cocktail 2?
पहले दिन 8-9 करोड़ रुपये कमाएगी Shahid Kapoor की Cocktail 2
वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि भले ही शाहिद कपूर की पिछली कुछ मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखाया हो लेकिन वो ठीक-ठाक ओपनिंग लेने में कामयाब रही हैं। इस ट्रेंड को देखते हुए और कॉकटेल फ्रेंचाइजी के क्रेज को ध्यान में रखते हुए ये माना जा रहा है कि कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करेगी। फिल्म को पहले दिन अच्छे खासे दर्शक मिलेंगे, जिनके दम पर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 8-9 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर भी पढ़ें: एंटी नेशनल है Imtiaz Ali की 'मैं वापस आऊंगा'? AR Rahman ने दिया गजब का रिएक्शन
Cocktail 2 की एडवांस बुकिंग हो चुकी है शुरू
जिन्हें नहीं पता है उन्हें हम बता दें कि फिल्म कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में 2.50 करोड़ रुपये जोड़ चुकी है। एडवांस बुकिंग के शानदार आंकड़े देखते हुए ये कहा जा सकता है कि पहले दिन 8-9 करोड़ रुपये की कमाई कॉकटेल 2 के लिए कुछ खास मुश्किल नहीं रहेगी। अगर फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिलता है तो ये वीकेंड पर बेहतरीन आंकड़े दर्ज करा सकती है।
