Cocktail 2 Box office Collection: 11वें दिन शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर का हुआ बुरा हाल, देखें आंकड़े

Cocktail 2 Box office Collection Day 11: शाहिद-कृति और रश्मिका की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' के 11वें दिन की कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई है। आइए देखें इस मूवी का 11 दिनों का कलेक्शन कितना हुआ है।

Cocktail 2 Box office Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इस मूवी को मिली-जुली समीक्षाएं मिली हैं। खास बात यह है कि 'कॉकटेल 2' शाहिद कपूर की बीती दो फिल्में 'ओ रोमियो' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से अच्छी कमाई कर रही है। दूसरे वीकेंड में कमाई की रफ्तार बनाए रखने के बाद सोमवार को 'कॉकटेल 2' की कमाई में गिरावट आई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Box office: धड़ाम से गिरी अक्षय कुमार स्टारर की कमाई, मंडे टेस्ट में हुई पास)

Cocktail 2 Box office Collection Day 11

'कॉकटेल 2' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट

'कॉकटेल 2' के सोमवार के कलेक्शन में आई गिरावट

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने सोमवार को भारत में 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस यह आंकड़ा अब 84.90 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म ने 3873 शोज के साथ 16.51% ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। शनिवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ और रविवार को 4.40 करोड़ कमाए और सोमवार के दिन इसके बिजनेस में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अब देखना यह है कि क्या 'कॉकटेल 2' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Pralay: इंडिया में नहीं होगी Ranveer Singh स्टारर की शूटिंग, दांव पर लगे हैं 300 करोड़)

'कॉकटेल 2' को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। इसे लव रंजन और तरुण जैन ने साथ मिलकर लिखा है। फिल्म को दिनेश विजन, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया है। यह 2012 की फिल्म 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं दूसरी ओर 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

End of Feed