Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2: 'चांद मेरा दिल' की कमाई में आया उछाल, अब तक किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 24, 2026, 08:21 AM IST

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2: अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshya) की फिल्म चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshya) की फिल्म चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) ने रिलीज होने के बाद से लोगों का दिल जीत रखा है। फिल्म चांद मेरा दिल ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। फिल्म चांद मेरा दिल ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। अब फिल्म चांद मेरा दिल को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। फिल्म चांद मेरा दिल दूसरे दिन धमाल मचाती दिखाई दी। तो चलिए जानते हैं फिल्म चांद मेरा दिल ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है, जिसको लेकर चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Chand Mera Dil: कमजोर स्क्रीनप्ले की बली चढ़ गई अनन्या-लक्ष्य की मूवी)

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2

'चांद मेरा दिल' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये (Image Source: Chand Mera Dil Movie)

'चांद मेरा दिल' की कमाई में आया उछाल

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म चांद मेरा दिल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं, जिसके बाद मूवी की कमाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले उछाल देखने को मिला। फिल्म चांद मेरा दिल ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ फिल्म चांद मेरा दिल का कुल कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म चांद मेरा दिल की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। (ये भी पढ़ें: Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: लक्ष्य-अनन्या पांडे की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन)

क्या है 'चांद मेरा दिल' की कहानी?

फिल्म चांद मेरा दिल आरव और चांदनी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी दिखाई गई है। कॉलेज के दिनों में आरव और चांदनी प्यार में होते हैं तभी चांदनी मां बन जाती है। आरव और चांदनी घरवालों के खिलाफ जाकर शादी करते हैं। लेकिन शादी के बाद कई सारी मुश्किलें सामने आती हैं।

End of Feed