अरुण विजय और थाला अजित के बीच होगा क्लैश, बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी दोनों की फिल्में

अरुण विजय और थाला अजित की फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली है। जिस कारण बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है। हाल ही में फिल्म ' वनांगन' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। अब इस फिल्म की टक्कर विदामुयार्ची से हो रही है।

आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश नजर आने वाला है। बता दें अरुण विजय और थाला अजित की फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली है। फिल्म ' वनांगन' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। अब इस रिलीज डेट की टक्कर थाला अजित की फिल्म विदामुयार्ची से हो रही है।

Vidaamuyarchi and Vanangaan

Vidaamuyarchi and Vanangaan

बता दें अरुण विजय की फिल्म 'वनांगन' पोंगल के अवसर पर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोंगल 2025 पर अरुण विजय की वनांगन अजित की विदामुयार्ची से टकराएगी । अजित की 'विदामुआर्ची' भी इसी दिन रिलीज हो रही है। विदामुयार्ची का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें विदामुयार्ची को मगिज़ थिरुमेनी ने निर्देशित किया है। विदामुयार्ची एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म में अजित के अलावा त्रिशा, अर्जुन सरजा और रेजिना कैसेंड्रा भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये पहली बार है कि अरुण विजय और थाला अजित की फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर हो रही है। बता दें अरुण विजय और अजित एक साथ निर्देशक गौतम मेनन की येन्नई अरिंधल में नजर आ चुके हैं। फिल्म येन्नई अरिंधल 2015 में रिलीज हुई थी। फैंस ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था।

End of Feed