बॉर्डर 2 ने 5वें दिन भी किया तांडव

Border 2 Box Office 5th Day: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म बॉर्डर 2 ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने का काम किया है। ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो बॉर्डर 2 रिलीज के 5वें दिन लगभग 20 करोड़ से ऊपर की कमाई करने में कामयाब रहेगी और बड़ी आसानी से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

Border 2 Box Office 5th Day: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जख्मी शेर सनी देओल की नई फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार तबाही मचा रही है। फिल्म ने ये सिलसिला 5वें दिन भी जारी रखा है और अपने खाते में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई जोड़ी है। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो बॉर्डर 2 को देखने वालों की तादाद 5वें दिन भी कम होने का नाम नहीं ले रही है और मॉर्निंग शोज से ही इसका जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। दिनभर शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज कराने के बाद बॉर्डर 2 के शोज नाईट में हाउसफुल जा रहे हैं। सुबह से चल रहे ट्रेंड को देखकर ऐसा लगता है कि ये फिल्म 5वें दिन अपने खाते में बड़े आसानी से 20 करोड़ से ज्यादा रुपये जोड़ लेगी। (इसे भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' के हिट होते ही मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा)

Border 2

Image Source: Movie Poster

5 दिनों में कितनी हो जाएगी बॉर्डर 2 की कमाई?

फिल्म बॉर्डर 2 की 5वें दिन की कमाई भी शानदार ही नजर आ रही है। अगर बॉर्डर 2 अपने पहले मंगलवार को 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लेती है तो इसकी कमाई लगभग 210-220 करोड़ रुपये के बीच में पहुंच जाएगी। बॉर्डर 2 एक मेगास्टार एक्श एंटरटेनर है, जिसे देखते हुए 5 दिनों में ये आंकड़े शानदार नजर आते हैं। फिल्म बॉर्डर 2 की ये कमाई मेकर्स को न केवल खुश करेगी बल्कि मालामाल भी कर देगी। फिल्म जिस तरह से लगातार आंकड़े दर्ज करा रही है, उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये टी-सीरीज की तरफ से बॉलीवुड के लिए एक और ब्लॉकबस्टर साबित होगी। आइए आपको बॉर्डर 2 की 5 दिनों की कमाई दिखाते हैं: (इसे भी पढ़ें: बॉर्डर 2 की फैन हुईं आलिया भट्ट, वरुण धवन से लेकर सनी देओल समेत पूरी स्टारकास्ट की एक्टिंग को बताया लाजवाब)

पहले दिन: 32.10 करोड़ रुपये

दूसरे दिन: 40.59 करोड़ रुपये

तीसरे दिन: 57.20 करोड़ रुपये

चौथे दिन: 63.59 करोड़ रुपये

पांचवे दिन: 20 करोड़ रुपये

बॉर्डर 2 बनी सनी पाजी की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

सनी देओल के फैंस के लिए बॉर्डर 2 किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। इस फिल्म ने मात्र 4 दिनों के अंदर ही सनी पाजी की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का खिताब अपने नाम कर लिया है। अब देखने वाली बात यह रहेगी कि ये मूवी सनी पाजी की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर बनकर गदर 2 को धूल चटा पाती है या फिर नहीं? अगर बॉर्डर 2 ऐसा करने में कामयाब रहती है तो सनी पाजी के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने भी अहम रोल निभाए हैं, जिन्हें फैंस की खूब तारीफें मिल रही हैं।

End of Feed