Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की आवारापन 2 (Awarapan 2) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं। दोनों फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा थी। एक तरफ सनी देओल की फिल्म कहानी और उनके दमदार अंदाज की वजह से सुर्खियों में थी, तो दूसरी ओर इमरान हाशमी की फिल्म ने पुरानी यादों और आवारापन की फैन फॉलोइंग के चलते माहौल बनाया। अब रिलीज के दो दिन बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने ज्यादा असर दिखाया है। तो चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Batwara 1947 BO Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की मूवी पड़ी फीकी, 'आवारापन 2' के सामने हुई ढेर
'बंटवारा 2' की कमाई में आया उछाल
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन पूरे कर लिए हैं। सनी देओल की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा 1947 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का पहले दिन की कमाई महज 5.75 करोड़ रुपये रही थी। इसी के साथ फिल्म बंटवारा 1947 का इंडिया में कुल कलेक्शन 19.25 रुपये हो गया है। फिल्म की दुनियाभर में कमाई 26.41 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Awarapan 2 Box office Collection Day 1: इमरान हाशमी की सबसे बड़ी ओपनिंग, 'आवारापन 2' ने पहले दिन बजाया डंका
'आवारापन 2' ने काटा गदर
एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म दूसरे दिन भी 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ती नजर आ रही है। फिल्म आवारापन 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 33.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की इंडिया में कुल कमाई 55.75 करोड़ रुपये हो गई है। दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 72.90 करोड़ रुपये हो गया है। दोनों फिल्मों की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
