Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 4 Collection World Wide: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' हिंदी बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई कर रही है। इन सब की बीच अब फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 4 दिनों में ही 100 करोड़ होने के करीब पहुंच गई है। तो चलिए जानते हैं 'बड़े मियां छोटे मियां' ने अब तक वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
'बड़े मियां छोटे मियां' ने अब तक की इतनी कमाई
टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन पूरे हो गए है। अब फिल्म की कमाई के नए आकंड़े सामने आ गए हैं। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'बड़े मियां छोटे मियां' के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चार दिनों में इस फिल्म की वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई 96.18 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स का भी दिल खुश कर दिया है।
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने चार दिनों में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में 'बड़े मियां छोटे मियां' में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।
