Awarapan 2 Box office Day 1: इमरान हाशमी के करियर की बेस्ट ओपनर साबित होगी 'आवारापन 2', कमाएगी इतने करोड़

Awarapan 2 Box office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर इमरान हाशमी की नई फिल्म 'आवारापन 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'बंटवारा 1947' को मात देकर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेगी।

Awarapan 2 Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की नई फिल्म 'इमरान हाशमी' (Emraan Hashmi) 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। 'आवारापन 2' को लेकर लोगों के अंदर काफी बज दिखाई दे रहा है। दिलचस्प बात यह इस मूवी का क्लैश सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' से होने जा रही है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म पहले दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने में कामयाब रहने वाली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office Day 1 Prediction: डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी सनी पाजी की फिल्म, इतना होगा कलेक्शन)

Awarapan 2 Box office Day 1

इमरान हाशमी के करियर की बेस्ट ओपनर साबित होगी 'आवारापन 2' (Pic Credit: Instagram)

एडवांस बुकिंग में बिके 1.3 लाख से ज्यादा टिकट

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार दोपहर 3 बजे तक यानी रिलीज से करीब 18 घंटे पहले 'आवारापन 2' के लिए 1.3 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली थी। ट्रेड से जुड़े लोगों का अनुमान है कि ओपनिंग वीकेंड और आगे की एडवांस बुकिंग को मिलाकर फिल्म की ग्रॉस बुकिंग 9 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। नेट कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 7-8 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। खास बात यह है कि फिल्म रिलीज से पहले ही अपने पहले पार्ट 'आवारापन' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है।

पहले पार्ट को 'आवारापन 2' ने दी मात

इमरान हाशमी की साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' ने अपने पहले दिन करीब 79 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म का पहले वीकेंड का नेट कलेक्शन लगभग 2.88 करोड़ रुपये रहा था। इसके मुकाबले 'आवारापन 2' की शुरुआत बेहद शानदार मानी जा रही है। ट्रेड अनुमान के अनुसार फिल्म पहले दिन 15 से 20 करोड़ रुपये तक की नेट कमाई कर सकती है। अगर फिल्म 20 करोड़ रुपये के आसपास ओपनिंग करती है, तो यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक होगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jr NTR को अस्पताल से मिली छुट्टी, कंधे की सर्जरी के बाद सामने आई पहली तस्वीर)

End of Feed