Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 4: 'धुरंधर' के सामने पस्त हुई 'अवतार 3', चौथे दिन कमाए इतने करोड़

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 4: हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'अवतार फायर एंड एश' ने सिनेमाघरों में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि फिल्म भारत में 'धुरंधर' के सामने पस्त पड़ती दिखाई दे रही है। 'अवतार: फायर एंड एश' की कमाई में चौथे दिन ही काफी गिरावट देखने को मिली।

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 4: हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'अवतार फायर एंड एश' ने सिनेमाघरों में अपने कदम जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जेम्स कैमरून के निर्देशन में तैयार हुई 'अवतार: फायर एंड एश' को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर 'अवतार: फायर एंड एश' की धुआंधार कमाई जारी है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि भारत में 'धुरंधर' के सामने 'अवतार 3' की रफ्तार धीमी पड़ रही है। हॉलीवुड की ये चहीती फिल्म भारत में 'धुरंधर' के क्रेज के सामने टिकने में नाकाम दिख रही है। वहीं 'अवतार: फायर एंड एश' (Avatar Fire And Ash) की चौथे दिन की कमाई देखकर ही कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पस्त पड़ने लगी है।

avatar fire and ash (2)

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

'अवतार: फायर एंड एश' (Avatar Fire And Ash) ने जहां डबल डिजिट के साथ भारत में धाकड़ ओपनिंग की थी। वहीं पहले सोमवार को ही 'अवतार 3' सिंगल डिजिट में सिमटती दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'अवतार फायर एंड एश' की चौथे दिन केवल 8.5 करोड़ रुपये की ही कमाई हुई। वीकेंड के मुकाबले पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। हालांकि अभी तक 'अवतार: फायर एंड एश' का कुल कॉलेक्शन 75.5 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

End of Feed