Alpha Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म अल्फा (Alpha) लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में है। फिल्म अल्फा को लेकर जो रिव्यू सामने आ रहे हैं, उनके बाद मेकर्स काफी परेशान हैं। इन सब के बीच अब फिल्म अल्फा की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर लिया है। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Image Source: IMDb/ Chat GPT)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'Alpha' Advance Booking: आलिया-शरवरी स्टारर पहले दिन करेगी ताबड़तोड़ कमाई, इतनी हुई एडवांस बुकिंग
'अल्फा' ने पहले दिन की इतनी कमाई
आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा एक बार फिर से खबरों में है, इसकी वजह मूवी की कमाई के आंकड़ें हैं। फिल्म अल्फा को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 1 दिन पूरा हो गया है। फिल्म अल्फा की पहले दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बॉबी देओल और आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वही फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 15.80 करोड़ रुपये रही। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Alpha Box office Day 1: आलिया-शरवरी स्टारर के मेकर्स की टूट सकती है उम्मीद, इतना रहेगा फर्स्ट डे कलेक्शन
'बेबी डू डाई डू' की निकली हवा
आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा की टक्कर हुमा कुरैशी की मूवी बेबी डू डाई डू से हो रही है। फिल्म बेबी डू डाई डू की भी पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म बेबी डू डाई डू ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 40 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म बेबी डू डाई डू को अल्फा के मुकाबले काफी अच्छे रिव्यू मिले थे। इसके अलावा फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म वेलकम टू द जगंल की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 97.65 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म बेबी डू डाई डू और अल्फा की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
