बॉक्स ऑफिस

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1: 'धुरंधर' को कड़ी टक्कर देगी नंदमुरी की फिल्म, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन

  • Authored by: Abhay
  • Updated Dec 5, 2025, 09:16 AM IST

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna), संयुक्ता मेनन (Samyuktha Menon) और हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) की फिल्म आखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) आज यानी 5 दिसंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म आखंडा 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाने वाली है।

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1

Image Source: Akhanda 2/ Dhurandhar Movie

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1: साउथ के जाने-माने स्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) इन दिनों अपनी फिल्म आखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म आखंडा 2 आज यानी 5 दिसंबर को लंबे इंतजार के बाद रिलीज होने वाली है। फिल्म आखंडा 2 की रिलीज से पहले इसको लेकर काफी बज बना हुआ था, जिसका असर कमाई पर भी देखने को मिल रहा है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। तो चलिए जानते है नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 का पहले दिन का कलेक्शन कितना रहने वाला है।

'आखंडा 2' पहले दिन करेगी इतनी कमाई

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 एक बार फिर से चर्चा में गई है। इसकी वजह फिल्म आखंडा 2 की पहले दिन की कमाई को लेकर सामने आई रिपोर्ट है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाली है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 पहले दिन 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली है। इसमें तेलुगु स्टेट्स में अकेले 15 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन होगा। फिल्म की कमाई को लेकर सामने आई इस रिपोर्ट ने फैंस और मेकर्स का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा अभी अनुमानित है, असल आंकड़ा भी सामने आना बाकी है। फिल्म के पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म आखंडा की पहले दिन की कमाई 21.20 करोड़ रुपये रही थी।

क्या है फिल्म का बजट?

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 पहले दिन काफी शानदार कमाई करने वाली है। कमाई के साथ-साथ फिल्म के बजट को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 के लिए मेकर्स ने 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ संयुक्ता मेनन (Samyuktha Menon), हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra), आधि (Aadhi Pinisetty), सास्वता चेटर्जी (Saswata Chatterjee) और संगय तशेल्ट्रिम (Sangay Tsheltrim) भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar) टक्कर देने वाली है। फिल्म धुरंधर भी 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
Abhay author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article