बॉलीवुड

Zee cine Awards 2024 winner list: शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जवान का बजा डंका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 11, 2024, 12:07 PM IST

Zee cine Awards 2024: 22वें जी सिने अवॉर्ड्स 2024 का मुंबई में आयोजन हुआ। अवॉर्ड सेरेमनी में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, सनी देओल से लेकर तमाम कलाकार शामिल हुए। अवॉर्ड सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए विनर्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

Image

Zee Cine Awards 2024 (credit pic: Instagram)

Zee cine Awards 2024: जी सिने अवॉर्ड्स 2024 का मुंबई में आयोजन हुआ। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की। सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जी सिने अवॉर्ड्स 2024 में शाहरुख खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, जवान को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। रेड चिल्लीज को बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड मिला। आइए बिना देर किए विनर्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

जी सिने अवॉड्स 2024 की लिस्ट

बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान

बेस्ट वीएफएक्स- जवान

बेस्ट एक्शन- जवान

बेस्ट स्टोरी - एटली (जवान)

बेस्ट गाना- अनिरुद्ध रविचंदर (जवान)

बेस्ट डायलॉग- जवान

बेस्ट लिरिक्स - कुमार (चलिया- पठान)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (झूमे जो पठान)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (बेशरम रंग)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- मनीष मल्होत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

परफॉर्मर ऑफ द ईयर मेल- कार्तिक आर्यन (सत्यप्रेम की कथा)

जी सिने अवॉर्ड्स (Zee cine Awards 2024) में जवान का डंका बजा। अवॉर्ड फंक्शन में सबसे ज्यादा जवान को मिले हैं। शाहरुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। जवान में शाहरुख के साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे। जवान का निर्देशन एटली ने किया है। जवान के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सत्यप्रेम की कथा के खाते में भी एक-एक अवॉर्ड आए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article