Zareen Khan की मां का हुआ निधन, Salman Khan की को-एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़

Zareen Khan Mother Died: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि उनकी मां का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के मैनेजर ने इस खबर की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर दी।

Zareen Khan Mother Died: बॉलीवुड दुनिया की जानी-मानी हसीना जरीन खान (Zareen Khan) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। काफी समय से जरीन खान की मां बीमारी से जूझ रही थी। लेकीन अब आज ही एक्ट्रेस की मां ने अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मां के निधन से जरीन खान सदमे में हैं और फैंस शोक संवेदना सोशल मीडिया के जरिए देते हुए दिखाई दिए। हैरत की बात तो ये है कि जरीन खान ने दो दिन में एक नहीं बल्कि करीबी दो जानों को खो दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर। (ये भी पढ़ें: सलमान के सपोर्ट के बाद सौरभ द्विवेदी का स्टैंड लेने पर ट्रोल हुए Rajpal Yadav, वीडियो देख भड़क उठे भाईजान के फैन)

Zareen Khan Mother Passed Away

जरीन खान की मां का हुआ निधन/फोटो क्रेडिट-जरीन खान इंस्टाग्राम

जरीन खान के सिर से उठा मां का साया

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान ने आज 8 अप्रैल की सुबह दुनिया को अलविदा कहा। खुद जरीन खान के मैनेजर पीयूष जैन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी। पोस्ट में लिखा हुआ है, 'इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिऊन। यह बताया जाता है कि हमारी प्यारी मिस परवीन खान, ज़रीन खान और सना खान की माँ, 8 अप्रैल को शांति से स्वर्ग सिधार गई हैं। अंतिम संस्कार- सुबह 10 बजे, 8 अप्रैल 2026।' जरीन खान की मां का अंतिम संस्कार अंधेरी के वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में होगा। जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस और बॉलीवुड के गलियारों में मातम परस गया है। वहीं बता दें जरीन खान की मां काफी समय से बीमार चल रही थीं। (ये भी पढ़ें: "प्रेम भाई थोड़ा और नीचे...", Salman Khan का क्लीन शेव्ड लुक देखकर फैंस को आई 90's वाले भाईजान की याद)

जरीन खान की मां का हुआ निधन/फोटो क्रेडिट-पीयूष जैन इंस्टाग्राम

    जरीन खान की बिल्ली की भी हुई डेथ

    जरीन खान ने बीते दिन यानी 7 अप्रैल की सुबह अपनी पालतू बिल्ली रैमबो को भी खो दिया। इसकी जानकारी खुद जरीन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर फैंस को दी थी। अब बात करें जरीन खान के करियर कि तो उन्हे सलमान खान ने बॉलीवुड में फिल्म 'वीर' के जिरए लॉन्च किया था। जरीन खान को आज भी लोग दूसरी कटरीना कैफ के नाम से जानते हैं।

    End of Feed