मीडिया से बेटी Dua को क्यों छुपाकर रखते हैं दीपिका-रणवीर, 'पठान' एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2025, 11:31 AM IST

Deepika-Ranveer's Keep Their Daughter Dua Away From Media: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह साल 2024 में एक बेटी (दुआ) के पेरेंट्स बन चुके हैं। लोगों ने अभी तक इस कपल की बेटी का चेहरा नहीं देखा है। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण ने खुलासा कर दिया है कि वो बेटी को मीडिया से दूर क्यों रखती हैं।

Deepika-Ranveer's Keep Their Daughter Dua Away From Media: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ का खास ध्यान रख रहे हैं। बीते साल सितंबर में दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म दिया था। इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी 6 महीने को हो है। फैन्स लंबे समय से इस कपल की बेटी दुआ की एक झलक पाने के लिए बैठे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने बताया कि वो और रणवीर सिंह क्यों बेटी दुआ को पैपराजी और सोशल मीडिया से दूर रखते हैं।

Deepika-Ranveer's Keep Their Daughter Dua Away From Media

दीपिका पादुकोण आज भले ही बड़ी सुपरस्टार हैं। एक दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी होने की नाते दीपिका लाइमलाइट से दूर पली-बढ़ी हैं। मैरी क्लेयर संग बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने, कहा, 'हम अपने माता-पिता की उम्मीदों और सपनों के बोझ तले दबे नहीं थे।'

End of Feed