डायरेक्टर गीतू मोहनदास की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर इस समय चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसमें यश के साथ-साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसी अदाकाराएं मुख्य किरदारों में दिखेंगी। फिल्म टॉक्सिक में इन चारों के अलावा भी एक एक्ट्रेस है, जिसका नाता 2007 में हुए उरी मिशन से है। बहुत कम लोगों को ही पता है कि इस लड़की ने उरी मिशन 2007 के दौरान अपने पिता को खो दिया था। हम बात कर रहे हैं रुक्मिणी वसंत की, जो टॉक्सिक में अहम रोल निभाती दिखाई देंगी। रुक्मिणी वसंत को दर्शकों ने कुछ वक्त पहले कांतारा जैसी फिल्म में भी देखा था, जिसने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। आइए आपको रुक्मिणी वसंत के बारे में कुछ अहम जानकारी देते हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Toxic Moive First Show Timing: सुबह 6 बजे से चलेंगे शो, Yash के फैंस 2700 में खरीद रहे हैं टिकिट
Uri मिशन में हो गई थी इस Toxic हसीना के पिता की मौत, Kantara से मिली थी पहचान, बनी नेशनल क्रश
2007 Uri Mission में गई थी Rukmini Vasanth के पिता की जान
टॉक्सिक (Toxic) अदाकारा रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) के पिता का नाम कर्नल वसंत वेणुगोपाल था, जो 9 मराठा लाइट इन्फैंट्री के कमांडिंग ऑफिसर थे। वो साल 2007 में उरी में हुई एक भारत-पाक मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। भारतीय सरकार ने उनकी वीरता को सलाम करते हुए, उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया था। वो ये सम्मान पाने वाले पहले कर्नाटकवासी हैं।जब रुक्मिणी के पिता की जान गई तो वो बच्ची थीं। अपने पिता की मृत्यु के बारे में बात करते हुए रुक्मिणी ने बताया था, "पापा की मौत का मुझ पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा था क्योंकि मैं बहुत छोटी थी। पापा की मौत से पहले मेरी मां की लाइफ में सबकुछ था, जो अचानक से बदल गई। पापा के जाने के बाद मुझे समझ में आया कि जिंदगी में सबकुछ खुद करना होता है, फिर आप कितने भी अमीर और समृद्ध क्यों ना हो।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Toxic Moive Advance Booking: की एडवांस बुकिंग पहुंची 41 करोड़ के पार, टिकिट विंडो पर धमाल मचा रहे Yash
Rukmini Vasanth जीत चुकी हैं Filmfare Award
Uri मिशन में हो गई थी इस Toxic हसीना के पिता की मौत, Kantara से मिली थी पहचान, बनी नेशनल क्रश
आर्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद भी रुक्मिणी वसंत ने एक्टिंग को अपने करियर के रूप में चुना। उन्होंने 2019 में बीरबल ट्रायलॉजी केस 1: फाइंडिंग वज्रमुनि से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सप्त सागरदाचे एलो में शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक च्वाइस अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस-कन्नड़ से नवाजा गया। इसके बाद वो कांतारा सीरीज में ऋषभ शेट्टी के साथ भी दिखाई दीं, जिस फिल्म ने साउथ से लेकर नॉर्थ तक सभी सिनेमाप्रेमियों का दिल जीत लिया था। इसमें रुक्मिणी की अदाकारी को काफी सराहा गया था।
Toxic में निभा रही हैं मेलिसा का किरदार
Uri मिशन में हो गई थी इस Toxic हसीना के पिता की मौत, Kantara से मिली थी पहचान, बनी नेशनल क्रश
एक से बढ़कर एक हिट प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहने के बाद अदाकारा रुक्मिणी केजीएफ स्टार यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक में मेलिसा का किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। टॉक्सिक के ट्रेलर में रुक्मिणी का एक कमाल का सीन है, जिसके बाद हर कोई उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड है।
पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है Yash की Toxic
साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक एडवांस बुकिंग के जरिए 41 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो 25 अगस्त को भी टॉक्सिक अच्छी एडवांस बुकिंग दर्ज कराएगी और जब ये रिलीज होगी तब भी दर्शक इसका टिकिट खरीदेंगे। ऐसे में इस मूवी से पहले दिन ग्लोबली 100 करोड़ की कमाई की उम्मीद की जा रही है।
