War 2 Trailer Fans Reaction: ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म वॉर 2( War 2) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दमदार एक्शन, सीक्वेंस, फाइट सीन्स और वीएफएक्स से भरे इस ट्रेलर ने आग लगा दी। वॉर 2 का जिस बेसब्री से लोगों को इंतजार था इस ट्रेलर ने उस बेताबी को चार गुना बढ़ा दिया है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का ये फेस ऑफ देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस अपने आप को इसपर रिएक्ट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर वॉर 2 के बारे में क्या-क्या बातें कही आइए आपको बताते हैं लोगों के रिएक्शन
फैंस ने ट्रेलर देखकर क्या कहा
वॉर 2 से साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं उनका ये डेब्यू लोगों को एक्साइट कर रहा है और ट्रेलर देखने के बाद तो फैंस हैरान हो गए क्योंकि एक्टर फिल्म के लिए पुरी तरह से बदल गए हैं। एक यूजर ने एनटीआर की फोटो शेयर करते हुए लिखा "असली तूफान तो 14 अगस्त को आएगा'
एक अन्य यूजर ने लिखा "वाह! अब तक का सबसे बेहतरीन। अनोखी कहानी , शानदार सेट, मनमोहक संगीत, बेहतरीन संवाद और शानदार दृश्य। ऋतिक और जेएनटीआर कमाल हैं.
वॉर का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने ट्रेलर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बाप लेवल का ट्रेलर है।
लोगों को ट्रेलर की यह बात अच्छी लगी की इसमें अभी फिल्म की कहानी का जिक्र नहीं किया गया। एक सीन में टाइगर श्रॉफ की तस्वीर को दीवान पर टंगा भी दिखाया गया है।
वॉर 2 के हीरो के अलावा लोगों को कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) का किरदार भी दमदार लग रहा है। ट्रेलर में उनके कई एक्शन सीन है जिसे देखकर बेताबी और भी बढ़ गई है।
