War 2 Teaser: 'वॉर 2' के टीजर को देख दीवानी हुईं ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन, गर्लफ्रेंड सबा ने भी लुटाया प्यार

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2025, 12:47 PM IST

Sussanne Khan-Saba Azad on War 2 Teaser: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 (War 2) का धांसू टीजर आज रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब इसी बीच ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड साबा आजाद ने भी टीजर की जमकर तारीफ की।

Sussanne Khan-Saba Azad on War 2 Teaser: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 (War 2) का टीजर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। टीजर ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस टीजर में ऋतिक एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर के रोल में धमाकेदार अंदाज में दिखे। उनके साथ जूनियर एनटीआर का जबरदस्त फेस ऑफ है और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की एंट्री ने फिल्म के मजे को दोगुना कर दिया है। इस टीजर को देखकर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) और गर्लफ्रेंड साबा आजाद (Saba Azad) भी खुद को रोक नहीं पाईं। सोशल मीडिया पर ये रिएक्शन दे डाला।

Hrithik roshan War 2 Teaser

सुजैन-सबा ने 'वॉर 2' के टीजर पर लुटाया प्यार

ऋतिक रोशन की लीड रोल वाली फिल्म 'वॉर 2' का धांसू टीजर लंबे इंतजार के बाद आज रिलीज हो गया है। जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर आए फिल्म के इस टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के टीजर की का तरीफ करने में दो खास नाम भी जुड़ गए हैं। ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड साबा आजाद ने फिल्म के टीजर की जमकर तारीफ की। सुजैन खान ने लिखा ' वाह क्या बात है एकदम गजब तुमने और जूनियर एनटीआर ने कमाल कर दिया।' तो वहीं सबा आजाद ने लिखा 'धमाल मचा दिया'।

End of Feed