War 2 First Song Fan Review : ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर स्टार मूवी वॉर 2 का बज लगातार बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है फैंस के बीच बेताबी बढ़ती ही जा रही है। फिल्म के ट्रेलर ने तो पहले ही आग लगा दी थी और अब इसके गाने रिलीज होने शुरू हो गए हैं। फिल्म से पहला गाना सामने आया है। यह एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसमें ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आ रही है। पहली बार कियारा और ऋतिक को साथ देखकर फैंस भी अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। आइए बताते हैं इस गाने पर लोग क्या कह रहे हैं।
वॉर 2( War 2) के पहले सॉन्ग की बात करें तो इसका नाम है 'आवा जावां' इसे अरिजीत सिंह( Arijit Singh) और निकिता गांधी( Nikhita Gandhi) ने आवाज दी है। गाने का रोमांटिक म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। सॉन्ग की वीडियो बहुत खास है क्योंकि पहली बार ऋतिक-कियारा साथ में रोमांटिक सीन्स करते नजर आ रहे हैं। गाने में कपल की लाइफ को हाईलाइट किया है जिसमें रोमांटिक पूल डांस से लेकर बाइक राइड है। गाने में किस सीन भी है और कियारा ने बिकिनी में अपना जलवा भी दिखाया है। आइए फैंस के कॉमेंट पर नजर डालते हैं।
फैंस ने दिए रिएक्शन
गाने में ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) ने अपना हुक स्टेप किया है। जो फिल्म के पहले पार्ट की याद दिलाता है। फैंस को दोनों का डांस पसंद आ रहा है।
कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) के बिकिनी सीन की खूब चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस इस सॉन्ग में काफी हॉट लग रही है।
कियारा और ऋतिक के बीच की ये केमिस्ट्री लोगों को काफी अच्छी लग रही है।
दोनों स्टार की उम्र में ज्यादा गैप होने की वजह से लोग इस जोड़ी को ट्रोल करते भी नजर आए। एक यूजर ने तो इसे बाप-बेटी की जोड़ी तक कह दिया।
