Operation Sindoor पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, बड़े पर्दे पर भी पाकिस्तान की बेइज्जती

Movie on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तानी सेना को जमकर धोया था। काफी समय ये चर्चा हो रही थी कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर पर मूवी बनाएंगे। अब विवेक अग्निहोत्री ने इस बात पर मुहर लगा दी है।

'ऑपरेशन सिंदूर' भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 7 मई 2025 को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ की गई एक बड़ी सैन्य कार्रवाई थी। यह ऑपरेशन अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। काफी समय से ये चर्चा हो रही थी कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर पर मूवी बनाएंगे। अब विवेक अग्निहोत्री ने इस बात पर मुहर लगा दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

operation sindoor movie (1)

pic credit- instagram/twitter

विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने मिलाया हाथ

विवेक रंजन अग्निहोत्री अब ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई पर आधारित है। फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडिया डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित होगी। विवेक ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'मैं हमेशा से उन कहानियों को बताना चाहता हूं जो असहज लेकिन जरूरी हैं। यह फिल्म साहस और रणनीतिक स्पष्टता की कहानी है। हम इसे पूरी सच्चाई के साथ पेश करेंगे, साथ ही दर्शकों के लिए रोमांचक सिनेमाई अनुभव भी बनाएंगे।' फिल्म को विवेक की प्रोडक्शन कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शनऔर भूषण कुमार की टी-सीरीज संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रही हैं।

End of Feed