बॉलीवुड

2050 तक लोग शाहरुख खान को भूल जाएंगे, विवेक ओबेरॉय का बयान "कौन शाहरुख खान"?

Vivek Oberoi on Shahrukh Khan: विवेक ओबेरॉय का कहना है कि आज की जेनरेशन ये पूछती है " कौन राज कपूर"। कुछ सालों में वह भूल जाएंगे कि कौन शाहरुख खान। विवेक ओबेरॉय का ये बयान जमकर वायरल हो रहा है। आइए बताते हैं उन्होंने यह किस संदर्भ में कहा।

Image

Vivek Oberoi on Shahrukh Khan

Vivek Oberoi on Shahrukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय( Vivek Oberoi) इन दिनों अपनी फिल्म मस्ती 4( Mastii 4) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर अपनी इस एडल्ट कॉमेडी मूवी का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान, शाहरुख खान पर कमेन्ट किया। विवेक ओबेरॉय ने अपनी बातचीत में कहा कि आज की जेनरेशन 50 साल बाद ये भूल जाएगी कि कौन शाहरुख खान( Shahrukh Khan) । विवेक ओबेरॉय का कहना है कि आज की जेनरेशन ये पूछती है " कौन राज कपूर"। कुछ सालों में वह भूल जाएंगे कि कौन शाहरुख खान। विवेक ओबेरॉय का ये बयान जमकर वायरल हो रहा है। आइए बताते हैं उन्होंने यह किस संदर्भ में कहा।

पिंकवीला से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने कहा , "1960 के दशक की कौन सी फ़िल्म, जिसमें किसने एक्टिंग की थी, आज आप किसी से पूछते हैं - किसी को फ़र्क नहीं पड़ता। आप जरूर इतिहास में चले जाएँगे। 2050 में, लोग कह सकते हैं, 'कौन शाहरुख खान?' " अपनी इसी चैट में विवेक ने कहा कि आज कितने लोग हैं जो लिजेंड 'राज कपूर' को जानते हैं। आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो रणबीर कपूर के फैन हैं, लेकिन नहीं जानते कि राजकपूर कौन हैं। आप और मैं उन्हें सिनेमा का भगवान कहते हैं, लेकिन आज की जेनेरेशन के कुछ लोग उन्हें जानते तक नहीं।

शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया, और उन्होंने मुंबई में एक खास इवेंट में अपने फ़ैन्स के साथ इस माइलस्टोन को सेलिब्रेट किया। इस साल सितंबर में, शाहरुख़ को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला, जो इस प्रेस्टीजियस कैटेगरी में उनकी पहली जीत थी। उन्होंने यह अवॉर्ड एटली की जवान में अपनी परफ़ॉर्मेंस के लिए जीता था। वह अगली बार किंग में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article