Lust Story 2 के सेट पर नहीं शुरू हुई थी Vijay-Tamannaah की लव स्टोरी, बोले- पहली डेट पर जाने में लगे थे 20 से 25 दिन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2024, 08:55 AM IST

Vijay Verma-Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में विजय ने बताया कि कैसे उनकी और तमन्ना की लव स्टोरी शुरू हुई थी। एक्टर ने बताया कि 'लस्ट स्टोरी 2' के सेट पर नहीं शुरू हुई थी लव स्टोरी।

Vijay Verma-Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल हर इवेंट में साथ में स्पॉट होता है। दोनों एक-दूसरे पर प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। विजय और तमन्ना ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। फैंस चाहते हैं कि दोनों जल्द से जल्द शादी कर लें। विजय ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी और तमन्ना की लव स्टोरी का खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि 'लस्ट स्टोरी 2' के सेट पर दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत नहीं होती थी।

ऐसे हुई थी तमन्ना और विजय की लव स्टोरी की शुरुआत

विजय ने नेटफ्लिक्स को दिए इंटरव्यू में बताया, 'लस्ट स्टोरी 2' के सेट पर हमारी लव स्टोरी शुरू नहीं हुई थी। 'लस्ट स्टोरी 2' के जरिए हम दोनों साथ आए। हम रैप अप पार्टी के बारे में चर्चा कर रहे थे। लेकिन ये रैप अप पार्टी हुई नहीं। हम चाहते थे कि रैप अप पार्टी हो। सिर्फ 4 लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। उस दिन मुझे ऐहसास हुआ कि मुझे तमन्ना के साथ और एक्सप्लोर करना है। मैंने उनसे ये बात कह दी। इसके 20 या 25 दिन बाद हम पहली बार डेट पर गए थे। इसके बाद से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

End of Feed