तमन्ना भाटिया थीं शरारत गाने की 1st च्वाइस? धुरंधर मेकर्स ने खोली पोल

Vijay Ganguly on Tamannaah's Rejection for Shararat Song: कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि धुरंधर मूवी के 'शरारत' गाने के लिए आदित्य धर ने तमन्ना को रिजेक्ट कर दिया था। अब इन खबरों के वायरल होने के बाद कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने असली सच्चाई बताई है।

Vijay Ganguly on Tamannaah was never under consideration for Shararat Song: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' लंबे समय से चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस मूवी के 'शरारत' गाने के लिए तमन्ना भाटिया को कास्ट किया जाना था लेकिन आदित्य धर ने एक्ट्रेस को रिजेक्ट कर दिया था। अब कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' को लेकर चल रही हालिया चर्चा पर रिएक्शन देते हुए चीजों को एकदम क्लियर कर दिया है। उन्होंने बताया कि तमन्ना भाटिया को इस सीक्वेंस के लिए लेने पर कभी भी विचार नहीं किया गया था।

Vijay Ganguly on Tamannaah was never under consideration for Shararat Song

Pic Credit: Instagram

'शरारत' गाने में तमन्ना की कास्टिंग पर बोले विजय गांगुली

हाल ही में विजय गांगुली ने तमन्ना भाटिया की कास्टिंग पर जो चर्चा चल रहीं हैं उनपर निराशा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कैसे इस तरह की चीजों लोगों का ध्यान भटका सकती हैं। उन्होंने लिखा, 'मुझे सिनेमा और फिल्म निर्माण में शामिल कई चीजों की चर्चा करना अच्छा लगता है। हालांकि मैंने चल रही चर्चाओं पर खुद को बोलने से रोका भी लेकिन कई बार शब्दों को गलत तरह से पेश करने पर यह सुर्खियां बन जाती हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 'शरारत' गाने और उसके पीछे की रचनात्मक मंशा पर चर्चा करने की जगह दो एक्टर्स की तुलना पर ध्यान दिया जा रहा है। रिजेक्शन जैसे वर्ड्स इस्तेमाल हो रहे हैं।' (यह भी पढ़ें: Drishyam 3: टीजर के साथ अजय देवगन ने बड़ी घोषणा, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज)

End of Feed