बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल यूं तो कम ही मीडिया के सामने आते हैं लेकिन जब भी आते हैं तो कुछ ऐसा कर देते हैं कि हर कोई हैरान रह जाता है। अब उनकी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट फाइटर के प्रमोशनल इवेंट को ही ले लीजिए, जिसमें एक्टर विद्युत जामवाल ने कुछ ऐसा कर दिया है कि इंटरनेट हिल गया है। असल में विद्युत जामवाल ने प्रमोशनल इवेंट के दौरान लगभग 15 मिनट तक अपनी सांस रोके रखी, जिसके बाद हर कोई उनका फैन हो गया है। विद्युत ने एक बार फिर से दिखाया है कि उनका शरीर पर पूरा कंट्रोल है और वो किसी भी दूसरे अभिनेता से ज्यादा फिट हैं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor-Sai Pallavi की 'रामायण' के सेट पर लगी आग, टला बड़ा हादसा
Vidyut Jammwal ने स्टेज पर 15 मिनट तक रोकी सांस, VIDEO देख कांप उठे फैंस
Vidyut Jammwal ने 15 मिनट तक रोके रखी अपनी सांस
एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें उन्होंने एक गेमिंग किरदार प्ले किया है। ये किरदार योगा में मास्टर है। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान विद्युत जामवाल ने मीडिया के सामने 15 मिनट तक अपनी सांस रोके रखी। इस तरह से विद्युत ने दिखाया कि वो कितने डिसिप्लिन इंसान हैं और वो जो किरदार प्ले कर रहे हैं, उसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है। जब विद्युत सांस रोके खड़े थे, तब उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे थे और उनके हाथ भी कांपने लगे थे। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "निगेटिव कैंपेन...", महाकाव्य श्री रामायण कथा के निर्माता ने Ramayana मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप!!
Vidyut Jammwal ने दिया यंग बच्चों को खास मैसेज
मीडिया से बात करते हुए विद्युत जामवाल ने बताया कि उन्होंने 15 मिनट तक सांस रोकने के लिए खास योगा सूत्र की मदद ली है। इस योगा सूत्र की मदद से उनकी जिंदगी के कई बड़े पड़ाव पार हुए हैं। विद्युत ने यंग बच्चों को खास सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें रिजल्ट की जगह धैर्य से रुकना सीखना पड़ेगा ताकि वो कुछ मीनिंगफुल अचीव कर पाएं।
