एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुआ Vidya Balan और Siddharth Roy Kapur का रोमांटिक पल, वीडियो वायरल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर का एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को लिप किस करते हुए वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) इंटरनेट पर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में विद्या बालन को अपने पति और फेमस निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur) का एयरपोर्ट पर बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्या और सिद्धार्थ एक-दूसरे को गुडबाय लिप किस करते दिखाई दिए। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कोमल रानी संग Govinda के अफेयर की खबरों पर भड़कीं Divya Khossla, Sunita Ahuja का किया खुलकर सपोर्ट)

Vidya Balan and Siddharth Roy Kapur.

विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर (Pic Credit: X)

एयरपोर्ट पर दिखा विद्या और सिद्धार्थ का रोमांटिक अंदाज

वायरल वीडियो में विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को कई पोज भी दिए। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं और गले लगकर गुडबाय कहते नजर आए। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ अपनी पत्नी विद्या को एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। विद्या-सिद्धार्थ का यह क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हुआ और इन्टरने पर वायरल वीडियो खूब वायरल हुआ। दोनों की बॉन्डिंग देखकर फैंस भी इस कपल की जमकर तारीफ करते नजर आए। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Vvaan Box Office Day 4: सुस्त पड़ी सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म, सोमवार की कमाई ने किया निराश)

End of Feed