नोरा फतेही हो रहीं बुरी तरह से ट्रोल, सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद से की जा रही तुलना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 11:42 AM IST

Nora Fatehi TROLLED: अब नोरा फतेही का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नोरा को डेनिम लुक कैरी किया हुआ है...

Nora Fatehi gets compared with Urfi Javed: नोरा फतेही अपनी हॉटनेस और स्टनिंग लुक के लिए जानी जाती हैं। अब हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। नोरा की इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नोरा फतेही को डेनिम लुक कैरी किया हुआ है, उन्होंने लाइट कलर का डेनिम टॉप पहना हुआ है इसके साथ डेनिम लॉवर और बूट्स डाले हुए। यह वीडियो किसी शूटिंग सेट का बताया जा रहा है और इसके सामने आने के बाद नोरा फतेही को खूब ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग नोरा फतेही को इस लुक के लिए ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके जींस को लेकर यूजर्स उर्फी जावेद से भी उनकी तुलना कर रहे हैं। 

End of Article