Jaadugari song: जादूगर के नए गाने में नजर आई जितेंद्र और आरुषि की ताजा जोड़ी, देखें ये क्यूट रोमांटिक वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 11:35 PM IST

Jaadugari song from Jaadugar: जादूगर से कार्तिक की आवाज में जादूगरी गाना रिलीज हुआ है। गाने में जितेंद्र कुमार और आरुषि शर्मा की क्यूट जोड़ी नजर आ रही है जिनका रोमांटिक अंदाज आपको जरूर पसंद आएगा।

Jaadugari Song: जितेंद्र कुमार और आरुषि शर्मा की नई जोड़ी को उनकी आने वाली फिल्म जादूगर के नए गाने जादूगरी में बहुत पसंद किया जा रहा है। इस नई जोड़ी पर कार्तिक की आवाज में क्यूट रोमांटिक गाना बहुत पसंद किया जा रहा है और आरुषि तो खासतौर पर साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं। इस गाने के बारे में जितेंद्र कुमार का कहना है कि जब मैंने पहली बार गाना सुना, तो मुझे तुरंत ही इससे प्यार हो गया। मुझे याद है कि इसे कई दिनों तक गुनगुनाता रहा। यह प्यार की कोमलता को दर्शाता है और कार्तिक की आवाज जादू करती है। जादूगर नेटफ्लिक्स की ओरिजनल फिल्म है और इसमें जितेंद्र कुमार, जावेद जाफरी और आरुषि शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होगी।

End of Article