जाह्नवी कपूर की 'गुड लक जैरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, बिहारी लड़की बन कर रहीं ड्रग्स सप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 05:20 PM IST

GOOD LUCK JERRY TRAILER: फिल्म 'गुड लक जैरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जान्हवी कपूर की खासबात ये है कि अब फिल्म गुड लक जैरी के लिए उन्होंने बिहारी बोली सीखी है। 

GOOD LUCK JERRY: जान्हवी कपूर की मचअवेटेड फिल्म 'गुड लक जैरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर खूब हंसी मजाक से भरपूर है जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चला सकती है। इस फिल्म में जान्हवी अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। 'गुड लक जैरी' में जान्हवी बिहार की एक साधारण लड़की का रोल निभा रही हैं। जान्हवी का नाम फिल्म में जैरी है जो कि अपनी मां के इलाज कराने के लिए नौकरी की तलाश में भटकती है। तभी वो पैसों के लिए ड्रग्स सप्लाय के धंधे में फंस जाती है। जान्हवी कपूर की खासबात ये है कि वह अपने किरदारों में ढलने के लिए खूब मेहनत करती हैं। अपनी डेब्यू फिल्म धड़क के लिए उन्होंने राजस्थानी बोली सीखी थी ताकि उनकी किरदार में राजस्थानी टोन आए और अब फिल्म गुड लक जैरी के लिए उन्होंने बिहारी बोली सीखी है। 

ट्रेलर में कॉमेडी दृश्यों के साथ इमोशन का भी तड़का लगाया गया है। फिल्म में दीपक डोबरियाल भी नजर आने वाले हैं जो ट्रेलर के एक सीन में दिखते हैं। इसके अलावा फिल्म में सुशांत सिंह भी हैं जो नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह फिल्म तमिल भाषा में बनी 'कोलमावु कोकिला' की रीमेक है। सिद्धार्थ सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 29 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। देखें 'गुड लक जैरी' का शानदार ट्रेलर...

End of Article