"आप सभी धुरंधर हैं...", आदित्य धर-रणवीर सिंह को विक्की कौशल ने किया सलाम

Vicky on Dhurandhar 2: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने आदित्य धर और रणवीर सिंह की हालिया रिलीज धुरंधर 2 देख ली है, जिसकी उन्होंने जमकर तारीफ की है। विक्की कौशल ने कहा है कि रणवीर सिंह का काम उन्हें इन्सपायर करता है और मूवी के हर एक डिपार्टमेंट की कड़ी मेहनत पर्दे पर साफ-साफ नजर आती है।

Vicky on Dhurandhar 2: आम दर्शकों के साथ-साथ डायरेक्टर आदित्य धर की हालिया रिलीज मूवी धुरंधर ने फिल्म सितारों को भी दीवाना बनाया हुआ है। शाहरुख खान और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स के बाद अब विक्की कौशल भी धुरंधर 2 की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फिल्म धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की है और कहा है कि इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले सभी लोग धुरंधर हैं। विक्की कौशल ने लम्बा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि रणवीर सिंह का काम उन्हें इन्सपायर करता है क्योंकि उन्होंने हमजा के रोल को इतने शानदार तरीके से निभाया है। (इसे भी पढ़ें: भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने महाकाल के किए दर्शन)

Dhurandhar 2

Image Source: TNN/Social Media

विक्की कौशल ने धुरंधर 2 के रिव्यू में क्या-क्या लिखा है?

फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए लम्बा समय हो चुका है लेकिन विक्की कुछ कारणों के चलते इसे देख नहीं पाए थे। हालांकि अब उन्होंने फिल्म धुरंधर 2 देख ली है और एक पोस्ट के जरिए इसकी जमकर तारीफ की है। विक्की कौशल ने अपने पोस्ट में लिखा है, "आदित्य धर मुझे तुम पर बहुत गर्व है। मैं आपकी क्राफ्ट को देखता ही रह गया हूं। अपने काम के प्रति आप कितने गंभीर हो और कितनी मेहनत करते हो ये धुरंधर 2 दिखाती है। ये मूवी बेहद कमाल की है। फिल्म को जो सफलता मिल रही है, उसके आप पूरी तरह से हकदार हो। बधाई हो भाई।" (इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के बाद साउथ की इस टॉप हसीना संग बनेगी सलमान खान की जोड़ी, वामशी पेडिपल्ली ने किया कास्ट)

विक्की कौशल ने रणवीर सिंह की भी जमकर तारीफ की है और पोस्ट में लिखा है, "रणवीर सिंह भाई आप मुझे इन्सपायर करते हो। एक एक्टर के तौर पर आपका कोई सानी नहीं है। अपने किरदारों को जितनी बारीकी से आप समझते हों वो कमाल की बात है। हौसला ईंधन बदला...। मैडी सर आपको देखकर तो मजा ही आ गया। राकेश बेदी सर आप कमाल के हो।"

End of Feed