देशभक्ति में डूबे विक्की कौशल ने भारतीय सेना की वीरता पर किया पोस्ट, ऑपरेशन सिंदूर पर किया जोरदार कॉमेंट

Vicky Kaushal Post for Indian Army: विक्की कौशल( Vicky Kaushal) ने सशस्त्र बलों के प्रति उनके अटूट समर्थन और बेजोड़ बहादुरी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। एक्टर ने अपने पोस्ट से सबका दिल जीत लिया है। आइए विक्की कौशल की पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Vicky Kaushal Post for Indian Army: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल( Vicky Kaushal) फिल्म इंडस्ट्री में अपनी देशभक्ति के किरदार के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म उरी में उन्होंने फौजी का किरदार किया था जिसे खूब पसंद किया गया था। विक्की कौशल ने सैम बहादुर, शहीद उधम सिंह जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्टर देश में चल रहे हर विवाद पर अपनी राय जरूर रखते हैं और जब बात आती है देशभक्ति की तो विक्की कौशल( Vicky Kaushal) इस लाइन में आगे खड़े मिलते हैं। हाल ही में एक्टर ने भारत-पाकिस्तान युद्ध पर अपनी राय रखते हुए भारतीय सेना के लिए पोस्ट किया है।

Vicky Kaushal Post for Indian Army

विक्की कौशल( Vicky Kaushal) ने सशस्त्र बलों के प्रति उनके अटूट समर्थन और बेजोड़ बहादुरी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। विक्की कौशल ने भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम किया और दो फोटोज शेयर की हैं। विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “शांति का मार्ग भी शक्ति से जाता है” हमारे भारतीय सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी और सटीकता को सलाम। कोई भी शब्द हमारे सच्चे नायकों के लिए हमारे दिल में महसूस होने वाली कृतज्ञता और गर्व को कभी भी बयां नहीं कर सकता। आप हैं तो हम हैं। जय हिंद।”

End of Feed