Vicky Kaushal के कंधे पर सिर रखकर Katrina Kaif ने उठाया मुंबई की बारिश का लुत्फ, देखें PIC

विक्की कौशल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो पत्नी कैटरीना कैफ के साथ मुंबई की बारिश का मजा उठाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर लोग खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • विक्की कौशल ने पोस्ट की एक प्यारी सी फोटो
  • पत्नी कैटरीना कैफ के साथ आए नजर
  • मुंबई की बारिश का मजा उठाते दिखे कैटरीना-विक्की

बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ ने जब से विक्की कौशल के साथ घर बसाया है, वो ग्लैमर वर्ल्ड से कट सी गई हैं। जब भी उनके फैंस को उनकी झलक पाने का मन करता है, उन्हें विक्की कौशल के सोशल मीडिया अकाउंट को झांकना पड़ता है। विक्की कौशल भी कैटरीना कैफ के फैंस की इस चाहत को अच्छी तरह से समझते हैं, जिस कारण वो समय-समय पर वो तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जो कैटरीना कै फैंस का दिल खुश कर दें। कुछ देर पहले भी विक्की ने कैट के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों मुंबई की बारिश का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: रजनीकांत की Jailer 2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अजय देवगन की 'दृश्यम 3' होगी टक्कर

Vicky Kaushal के कंधे पर सिर रखकर Katrina Kaif ने लिया बारिश का मजा, देखें PIC

Vicky Kaushal के कंधे पर सिर रखकर Katrina Kaif ने लिया बारिश का मजा, देखें PIC

Vicky Kaushal ने पत्नी Katrina Kaif के साथ शेयर की PIC

एक्टर विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों खिड़की से बाहर झांकते दिखाई दे रहे हैं और मुंबई की बारिश का लुत्फ उठा रहे हैं। विक्की और कैटरीना ऐसे पल एन्जॉय करना पसंद करते हैं, जिनमें दोनों खुश रह सकें। ये दिखावे की दुनिया से दूर रहते हैं और दोनों की ताजा तस्वीर इस बात की गवाही दे रही है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana का वॉर सीन हुआ लीक? धनुष-बाण से अग्नि वर्षा करते दिखे Ranbir Kapoor

End of Feed