Vicky Kaushal on Aamir-Gauri's Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट के साथ 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। आमिर खान और गौरी की होने जा रही शादी पर अब बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल ने शुभकामनाएं दी हैं। गुरुवार शाम को मुंबई में एक इवेंट में विकी को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने आमिर खान (Aamir Khan) की शादी की खबरों पर रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: YRF Spy Universe की सबसे फिसड्डी मूवी बनी 'ऐल्फा', 6 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में याद आई नानी)
आमिर-गौरी की शादी पर विक्की ने दिया रिएक्शन
विक्की ने आमिर खान को दी बधाई
आमिर खान और गौरी की शादी को लेकर जब विक्की कौशल से पूछा तो उन्होंने कहा, 'क्या ये कन्फर्म हो गया है?' जब उन्हें बताया गया कि आमिर ने खुद शादी की डिटेल्स शेयर की हैं, तो विकी ने कहा, 'मैं उन्हें सबको शुभकामनाएं देता हूं और उनके लिए बहुत खुश हूं।' आमिर खान ने उसी इवेंट में अपनी शादी की पुष्टि की थी। उन्होंने पापाराजी से कहा, 'मेरी शादी 5 जुलाई को है। यह एक प्राइवेट सेरेमनी होगी। यह हमारे लिए बहुत खास दिन होने वाला है। इसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ खास दोस्त ही आएंगे। घर पर ही छोटा सा फंक्शन होगा। कृपया हमें अपनी दुआएं दें। प्रार्थना करें कि हम दोनों खुश रहें।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle BO Collection: 'कॉकटेल 2' को पछाड़ आगे निकली अक्षय कुमार की फिल्म, 7वें दिन हुई इतनी कमाई)
'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे विक्की कौशल
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को आने वाले दिनों में फिल्म 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा। इस मूवी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओ में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। यह अगले साल बड़े परदे पर दस्तक देगी।
