Vicky Kaushal और Katrina Kaif ने घर पर सेलिब्रेट किया क्रिसमस, कपल की सादगी ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 27, 2023, 03:27 PM IST

Vicky Kaushal- Katrina Kaif Christmas Photos: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। फोटो में कपल कैजुअल आउटफिट में दिखाई दे रहा है। विक्की और कैट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Vicky Kaushal- Katrina Kaif Christmas Photos: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। कपल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। कपल हर त्योहार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। विक्की और कौशल के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। कपल ने जिम ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। यास्मीन कराचीवाला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की हैं। फोटो में कैटरीना और विक्की कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

पहली फोटो में यास्मीन और कैटरीना साथ में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी फोटो में कैटरीना और विक्की यास्मीन के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो के बैकग्राउंड में क्रिसमस ट्री दिख रहा है।

End of Feed